Posts

Showing posts from February, 2018

Diet and Fitness Tips

Diet and workout tips that work We all want to be our fittest selves, but with so much advice floating around out there, it can be hard to hone in on what healthcare tips actually work. To make your life a bit easier, we’ve rounded up a number of our go-to healthy strategies, to help you reach your most ambitious fitness goals even quicker. Say hello to H20 Whether you're heading off to spin class, boot camp, or any other exercise, it's always important to hydrate so you can stay energized and have your best workout. Electrolyte-loaded athletic drinks, though, can be a source of unnecessary calories, so "drinking water is usually fine until you're exercising for more than one hour," says Newgent. At that point, feel free to go for regular Gatorade-type drinks (and their calories), which can give you a beneficial replenishment boost. But worry not if you like a little flavor during your fitness: There are now lower- cal sports drinks available, adds New...

योगिक शैली: खान-पान के सात सरल नुस्खे

Image
सही खान-पान के सात सरल नुस्खे कितनी बार खाएं आपको दिन भर खाते नहीं रहना चाहिए। अगर आप तीस साल से कम उम्र के हैं, तो दिन में तीन बार खाना आपके लिए उपयुक्ता होगा। अगर आप तीस से अधिक के हैं, तो उसे घटाकर दिन में दो बार करना सबसे अच्छा होगा। हमारा शरीर और दिमाग बेहतरीन रूप में तभी काम करता है, जब पेट खाली हो। चेतन रहते हुए इस तरीके से खाएं कि ढाई घंटों के भीतर, भोजन पेट की थैली से बाहर हो जाए और बारह से अठारह घंटों में, वह पूरी तरह शरीर के बाहर हो। अगर आप यह सरल जागरुकता कायम रखें, तो आप ज्यादा ऊर्जा, फुर्ती और सजगता महसूस करेंगे। ध्यान दें! योग में हम कहते हैं, ‘भोजन के एक ग्रास को चौबीस बार चबाना चाहिए।’ इसके पीछे काफ़ी वैज्ञानिक आधार है, मगर मुख्य रूप से उसका एक फ़ायदा यह है कि आपका भोजन पहले ही आपके मुंह में लगभग पच जाता है, वह पाचन-पूर्व स्थिति में पहुंच जाता है और आपके शरीर में सुस्ती नहीं पैदा करता। इसके अलावा, उस खाने को भी धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि यह आपको जीवन दे रहा है। देखने में भले ही यह छोटी सी बात लग रही है लेकिन यह आप पर आपके शरीर की पकड़ को ढीला कर देती...

उपवास से होगा ताजगी का अहसास

Image
क्या उपवास करना जरूरी है? क्या इससे कोई लाभ है? उपवास करने का सही तरीका क्या है?   योग में कहा गया है कि एक भोजन कर लेने के बाद आपको आठ घंटे बाद ही दूसरा भोजन करना चाहिए। खाने के इस नियम का पालन आप तब भी कर सकते हैं, जब आप घर से बाहर हों। ये तो बात हुई योग के नियम की, लेकिन सामान्य स्थिति में भी किसी इंसान को दो भोजनों के बीच कम से कम 5 घंटे का अंतर तो रखना ही चाहिए। ऐसा क्यों कहा जा रहा है? इसलिए क्योंकि खाली पेट ही हमारा मल उत्सर्जन तंत्र अच्छे तरीके से काम कर पाता है।  जब पेट में खाना है और पाचन तंत्र काम कर रहा है तो मल उर्त्सजन तंत्र प्रभावशाली तरीके से काम नहीं कर पाता। सफाई तभी अच्छी तरह से होती है, जब पेट खाली होता है। चलो, इसे एक प्रयोग से समझने की कोशिश करते हैं। मान लीजिए कि आप एक खास मात्रा में भोजन करते हैं। खाने की इस मात्रा को दो हिस्सों में बांट लें और दिन में दो बार इसे खाएं। दूसरी तरफ एक दूसरा आदमी है, जो खाने की इसी मात्रा को 10 हिस्सों में बांट लेता है और दिन में दस बार इसे खाता है। आप देखेंगे कि जो शख्स इसे दस बार खा रहा है, वह मोटा ह...

क्या करें अगर नींद न आए तो?

Image
जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर बहुत से लोग अनिद्रा का अनुभव करते हैं। क्या कारण हैं अनिद्रा के? क्या कर सकते हैं अच्छी नींद के लिए????  अनिद्रा कई कारणों से होती है। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अच्छी तरह से सोते हैं, लेकिन उन्हें यह पता ही नहीं होता कि वे अच्छी तरह सो रहे हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इसलिए ठीक से सो नहीं पाते, क्योंकि उनके शरीर को एक खास मात्रा में आराम की जरूरत होती है, जबकि उन्हें लगता है कि उन्हें और ज्यादा आराम की जरुरत है, इसलिए वे और सोना चाहते हैं। मैं ऐसे कई लोगों से मिला हूं, जो बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि वे पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं ले रहे। उन्हें लगता है कि वे आठ घंटे की नींद नहीं ले रहे, वे तो सिर्फ  चार घंटे की नींद ले रहे हैं जबकि डॉक्टर तो बताते हैं कि आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। वैसे लोग बिल्कुल ठीक हैं, सेहतमंद हैं। अगर आप बिल्कुल ठीक हैं, आप अनिद्रा से पीडि़त नहीं हैं और रोजाना तीन से चार घंटे रोज सोते हैं तो यह बिल्कुल ठीक है। बल्कि यह तो एक उत्तम स्थिति है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी मानसिक पर...

कैसे सोना चाहिए? रहस्य गहरी नींद का

Image
कब सोना चाहिए और  कितना  सोना चाहिए, ये ऐसे सवाल हैं जिनमें हर कोई अपने जीवन में कभी न कभी उलझता ही है। नींद और आराम के बीच के अंतर को सद्‌गुरु ने हमें समझाया और यह भी बताया कि महत्वपूर्ण नींद की मात्रा नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता है। सदगुरु बताते हैं कि योग का अभ्यास कैसे किसी व्यक्ति की आराम के दौरान हृदय गति को कम कर देता है: रात को आप सोते हैं, यह तथ्य आपकी शाम और सुबह के बीच कुछ अंतर पैदा कर देता है। अगर रात में आप ठीक तरीके से आराम नहीं कर पाए तो आपकी सुबहें भी कष्टकारी होंगी। जो चीज अंतर पैदा कर रही है, वह नींद नहीं है, बल्कि आराम का स्तर और उसकी गुणवत्ता है। अच्छी सुबह का मतलब अच्छी शुरुआत होता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, आप धीरे-धीरे धैर्य खोने लगते हैं और तनाव में आ जाते हैं। आपको यह समझने की जरूरत है कि यह तनाव आपके काम की वजह से नहीं है। हर किसी को लगता है कि उसके काम में बहुत तनाव है, लेकिन सच यह है कि तनाव किसी काम में नहीं होता। अपने सिस्टम को संभालने की यह आपकी अक्षमता ही है जो आपको तनावपूर्ण बनाती है। आप अपने सिस्टम को तनावरहित कैसे बनाएं, त...

HEALTH TIPS IN HINDI – 4 टिप्स सेहत के लिए

Image
4 हेल्थ टिप्स हिंदी में (Health Tips in Hindi) योगिक विज्ञान में कुछ ऐसे सरल उपाय हैं सेहत और स्वस्थ के लिए उत्तम हैं। जैसे – उपवास करना, उठने और बैठने के ढंग, और पानी भरकर रखने के लिए तांबे के बर्तनों का प्रयोग… इस ब्लॉग में पढ़ते हैं ऐसे ही कुछ तरीकों के पीछे छुप्पे विज्ञान के बारे में। Health tip 1. तांबे के बर्तन का पानी पीयें तांबे के बैक्टीरिया-नाशक गुणों में मेडिकल साईंस बड़ी गहरी रुचि ले रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कई प्रयोग हुए हैं और वैज्ञानिकों ने यह मालूम किया है कि पानी की अपनी याददाश्त होती है – यह हर उस चीज को याद रखता है जिसको यह छूता है। पानी की अपनी स्मरण-शक्ति होने के कारण हम इस बात पर ध्यान देते हैं कि उसको कैसे बर्तन में रखें। Health tip 2. शरीर को नींद नहीं, आराम दें आप सोने किस वक्त जाते हैं, यह तो आपके लाइफ स्टाइल पर निर्भर करता है, लेकिन महत्व इस बात का है कि आपको कितने घंटे की  नींद  की जरूरत है। अकसर कहा जाता है कि दिन में आठ घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। आपके शरीर को जिस चीज की जरूरत है, वह नींद नहीं है, वह आराम है। अगर आप पूरे दिन अ...